इनवॉइस बनाएँ, पेमेंट दर्ज करें, प्रिंट करें या व्हाट्सऐप और ईमेल पर भेजें।
स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
- इनवॉइस शुरू करें
अब सेल इनवॉइस बनाते हैं। क्रिएट सेल इनवॉइस दबाइए। इनवॉइस नंबर और तारीख अपने आप भर जाते हैं।
- पार्टी चुनिए। उसका जी एस टी नंबर, राज्य, बैलेंस और पता दिख जाता है, और क्रेडिट डेज़ से ड्यू डेट सेट हो जाती है।

- आइटम जोड़ें
आइटम टेबल में आइटम का नाम लिखिए और चुनिए। एच एस एन, कीमत और जी एस टी रेट आइटम से भर जाते हैं। मात्रा डालिए।
- और लाइन के लिए ऐड आइटम दबाइए, या बारकोड स्कैन करके एंटर दबाइए, आइटम तुरंत जुड़ जाएगा।

- टोटल अपने आप बन जाता है: डिस्काउंट, टैक्सेबल अमाउंट, एक ही राज्य में सी जी एस टी और एस जी एस टी, दूसरे राज्य में आई जी एस टी, राउंड ऑफ़ और कुल रकम।

- पेमेंट और सेव
अगर ग्राहक ने अभी पेमेंट किया है तो मिली हुई रकम और पेमेंट मोड डालिए, या फ़ुली पेड पर टिक कीजिए। फिर सेव दबाइए।
- प्रिंट और शेयर
सेव हुआ इनवॉइस खुल जाता है। प्रिंट मेन्यू से डिज़ाइन बदलिए और प्रिंट कीजिए या पी डी एफ़ सेव कीजिए।
- शेयर दबाकर सुरक्षित लिंक के साथ व्हाट्सऐप पर भेजिए, या ईमेल बटन से ग्राहक के ईमेल पर भेजिए। रिकॉर्ड पेमेंट से बाद में आया पेमेंट इसी इनवॉइस में जुड़ता है।

- एक्सपोर्ट ग्राहक के लिए इनवॉइस डॉलर या यूरो में बनाइए। एडमिन उसी इनवॉइस नंबर की रुपये में कॉपी भी बना सकता है।

काम की बातें
- कोटेशन या डिलीवरी चालान को एक क्लिक में इनवॉइस में बदलें।
- ड्राफ़्ट सेव होने तक स्टॉक या अकाउंट में नहीं गिना जाता।